तमंचे के बल पर किशोरी से 7 दिनों तक करता रहा रेप, केस दर्ज !
मुजफ्फरनगर। एक किशोरी से अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता के साथ तितावी थाने में आकर बताया कि बीते सप्ताह लक्ष्मण पुत्र अमर सिंह निवासी तिहाई मुजफ्फरनगर, भवानी सिंह पुत्र कुलवीर निवासी भोकरहेड़ी थाना भोपा तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर बड़ौत क्षेत्र के किसी गांव में ले गए। यहां पर दोनों ने एक सप्ताह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
एसओ सूबे सिंह ने बताया कि किशोरी ने अपहरण के बाद दुष्कर्म की बात कही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जांच-पड़ताल की जा रही है।