अवॉर्ड फंक्शन में आलिया-वरुण ने किया ‘दुल्हनिया’ गाने पर डांस

 बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी की बात करें तो बॉलीवुड में सबसे खास जोड़ी है। दोनों ने कई फिल्में के साथ की है। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘बद्री की दुल्हनिया’ में दोनों ने खूब धमाल किया था। ये फिल्म 100 करोड़ कल्ब में शामिल हुई थी। इस फिल्म के गाने  की बात करें तो फिल्म बद्री की दुल्हनिया के टाइटल ट्रैक ‘दुल्हनिया’  लोगों के सिर चढ़कर बोला था।

Related image
एक बार फिर इस जोड़ी ने इस गाने पर धमाल मचा दिया। दरअसल, आलिया भट्ट और एक्टर वरुण धवन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों उनकी ही फिल्म बद्री की दुल्हनिया के टाइटल ट्रैक पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। ये वीडियो लक्स गोल्डन अवॉर्ड फंक्शन का है जिसमें दोनों ने शिरकत की थी। इसी इवेंट में वरुण वरुण धवन और आलिया भट्ट ने फिल्म बद्री की दुल्हनिया के टाइटल सॉन्ग पर अपना डांस पेश कियाImage result for अवॉर्ड फंक्शन में आलिया-वरुण ने किया 'दुल्हनिया' गाने पर डांस

वरुण धवन और आलिया भट्ट पहली बार फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” में एक साथ नजर आए और दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब प्यार दिया. इसके बाद दोनों फिल्म “हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया” और “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” में भी एक साथ नजर आए और इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।अब ये जोड़ी जल्द ही एक बार फिर पर्दे पर वापस आने जा रही है।

आपको बता दें वरुण-आलिया एक बार फिर फिल्म कलंक में नजर आने वाले है। इन दिनों आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पर बिजी हैं। तो वहीं वरुण कलंक की शूटिंग में बिजी है। फिल्म की शूटिंग नवंबर में पूरी हो सकती है। फिल्म कलंक का प्रोडक्शन करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन कर रहा है और 1940 के बैकग्राउंड पर बनी एक फिल्म होगी। फिल्म से माधुरी दीक्षित की तस्वीरें पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। वह इस फिल्म में एक वेश्या का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button