सोना-चांदी खरीदना हुआ सस्ता, जानिए क्या है आजका ताजा भाव

सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है, दरअसल आज गोल्ड-सिल्वर के रेट में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव बरकरार है। वहीं भारतीय सर्राफा बाजारों में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 26 अप्रैल को सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। वहीं चांदी की कीमत भी कम हो गई है। चलिए जानते हैं कि दिल्ली और यूपी में सोने-चांदी खरीदना आज कितना सस्ता हो गया है।

दिल्ली में सोने -चांदी का आज क्या है रेट?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक आज दिल्ली में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48 हजार 400 रुपये हो गया है। वहीं कल 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48 हजार 990 रुपये था. 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव आज 52 हजार 860 रुपये हो गया है। जबकि कल 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 53 हजार 440 रुपये था। बात करें चांदी की तो दिल्ली में आज चांदी के दाम भी गिर गए हैं। आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 65 हजार 450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

दिल्ली में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

1 ग्राम सोने का भाव – 4 हजार 840 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 38 हजार 720 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 48 हजार 400 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 4 लाख 84 हजार रुपए
दिल्ली में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

1 ग्राम सोने का भाव – 5 हजार 286 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 42 हजार 288 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 52 हजार 860 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 5 लाख 28 हजार 600 रुपए
उत्तर प्रदेश में सोना -चांदी आज कितना हुआ महंगा?

यूपी के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। वहीं चांदी की कीमत भी कम हो गई है। चलिए यहां जानते हैं राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का क्या है आज का रेट

1 ग्राम सोने का भाव – 4 हजार 860 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 38 हजार 880 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 48 हजार 600 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 4 लाख 86 हजार रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

1 ग्राम सोने का भाव – 5 हजार 301 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 42 हजार 408 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 53 हजार 10 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 5 लाख 30 हजार 100 रुपए
लखनऊ में आज चांदी की ये है कीमत

वहीं लखनऊ में आज 1 किलोग्राम चांदी का मूल्य घटकर 65 हजार 450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

Related Articles

Back to top button