डिप्टी सीएम ने सपा पर साधा निशाना, कहा- साइकिल पंक्चर होने जा रही…

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव को लेकर मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव व भाजपा से रघुराज शाक्य मैदान में हैं...

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. उत्तर प्रदेश के उपचुनाव को लेकर मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव व भाजपा से रघुराज शाक्य मैदान में हैं। चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियां पूरे जोश खरोश के साथ चुनाव प्रचार कर रही हैं। एक तरफ समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव की विरासत मानी जाने वाली सीट मैनपुरी को किसी भी हाल में जीतना चाहती हैं। तो दूसरी तरफ भाजपा इसे जीतकर अपना डंका बजाना चाहती हैं।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने उपचुनाव को लेकर बयान किया हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तीनों सीटों पर कमल खिलेगा। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि साइकिल पंचर होने जा रही हैं। अखिलेश यादव इन दिनों गली गली में घूम रहे हैं। उन्होंने आजम खान के EC पर बीजेपी प्रत्याशी को जीता हुआ घोसित करने वाले बयान पर कहा कि पहले वे ये तय कर लें कि किस पर आरोप लगा रहे हैं। वो बीजेपी पर या EC पर किस पर आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़े

‘किशनी की जनता भी करहल के बराबर लगाए ज़ोर, सपा की होगी ऐतिहासिक जीत’- अखिलेश यादव

बतादें कि समाजवादी पार्टी से पूरा यादव परिवार अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, डिंपल यादव व अन्य सभी राजनितिक सदस्यों के द्वारा लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। वही दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी भी कोई कसार नहीं छोड़तीं नजर आ रही हैं। कई शीर्ष नेता मैनपुरी, खतौली और रामपुर में चुनावी रैलियां व जनसभाएं कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button