इमरजेंसी को याद करते हुए, PM मोदी ने दिया ये बड़ा बयान…

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल.

 

 

आज 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी बात को मीडिया के समक्ष रखते हुए संसद भवन में कहा, आज का दिन मेरे लिए बोहोत ही सम्मान जनक और वैभवपूर्ण है। कई वर्षो तक यह शपथ पुराने सांसद में होती आई हैं। लेकिन आज ये प्रक्रिया पहली बार अपने नवनिर्वाचित सांसद में होगी और हम तहे दिल से इस नए संसद में सभी सांसदों का अभिनंदन के साथ स्वागत करते हैं।

आपात काल को याद करते हुए दिया बड़ा बयान…
प्रधान मंत्री मोदी ने आपात काल को याद करते हुए यह भी कहा “कल 25 जून हैं और कल का दिन नई पीढ़ी इस बात को कभी नही भूल पायेगीं। कल 25 जून को जो लोग देश के संविधान की गरिमा को समर्पित हैं, और उसकी परम्परागत परांपराओ का सम्मान करते है यह दिन उनके लिए भूलने वाला नहीं हैं। कल हमारे देश के लोकतंत्र पर काला धब्बा लगा था, भारत के संविधान को नकारा गया था और देश को जेल खाना बना दिया गया था। जिसके 50 वर्ष कल पूर्ण हो रहे हैं, और हम भारतवासी भारत के लोकतंत्र की परम्परागत परंपराओं और संविधान की रक्षा करते हुए यह संकल्प लेंगे कि जो 50 वर्ष पहले हुआ था, उसे दोहराने की कोई हिम्मत न कर सके”।

Related Articles

Back to top button