सोनाक्षी और जाहीर आज बंधेगे शादी के बंधन में, जानिए New Updates…

स्टार एक्प्रेस डिजिटल.

‘हीरामंडी’ में दमदार रोल निभाने वाली बॉलिवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेड जाहीर इकबाल आज 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोनाक्षी अपनी शादी को लेकर काफी उत्सुक हैं। और वह अपने सोशल मिडिया अकाण्ट पर अपनी शादी के फंक्शनस से सम्बन्धित पोस्ट करती रहती हैं। आज उनका यह इंतजार खत्म हो गया हैं।

 

 

सोनाक्षी और जाहीर अपनी शादी को लेकर जितने उत्सुक हैं। उतने ही उनके फैंस भी शादी की New अपडेटस के लिए उतसुक रहते हैं। शादी की तैयारीयां जोरो- शोरो से चल रही हैं। इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा का जूहू बीच स्थित बंगला सजा था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। शुक्रवार को हुई सोनाक्षी की मेंहदी सेरेमनी की भी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई, जिसमें सोनाक्षी अपनी मेंहदी दिखाते हुए दोनों एक साथ पोज दे रहे हैं। साथ ही उनकी मेंहदी सेरेमनी में उनके फ्रैंड्स के साथ कई बॉलिवुड एक्टरर्स भी तस्वीरों में नजर आए।

सोनाक्षी का बहुमंजिल घर ‘रामायणा’ भी दुल्हन की तरह सज चुका हैं। शादी से पहले शनिवार को उनके घर में पूजा भी हुई। जिसमें हुमा कुरैशी के साथ उनके भाई साकिब सलीम भी शामिल हुई। सोनाक्षी ने बताया कि वह पहले सगाई करेंगी फिर रजिस्टर्ड मैंरेज, उसके बाद अपनी शादी का रिशेप्शन मुंम्बई स्थित शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में देंगी। उनकी शादी का पहला कार्ड सलमान खान को दिया गया हैं। जिससे पता चलता हैं कि उनकी शादी में सलमान खान के साथ और भी कई बॉलिवुड एक्टरर्स शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button